ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वासियों को बड़ा झटका, 50 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री रुकी, लोगों में आक्रोश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में 50 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री रुकी हुई है। जिसके चलते लेकर छह से ज्यादा सोसाइटी के लोगों ने ट्विटर के जरिए प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा किवास प्राधिकरण सहित जिला प्रशासन को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2022, 12:58 PM IST
registry_of_50_thousand_flats_stopped_in_societies_of_greater_noida_west.jpg
Registry of 50 thousand flats stopped in societies of Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में 50 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री रुक जाने से लोगों में गुस्सा है। इसी कड़ी में शनिवार को सोसाइटी के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर रजिस्ट्री कराए जाने की मांग को लेकर अभियान चलाया हुआ है। बता दें कि नेफोवा बैनर तले चलाए गए अभियान में छह से ज्यादा सोसाइटी के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसके तहत लोगों ने ट्विटर के जरिए प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा किवास प्राधिकरण सहित जिला प्रशासन को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कब होगी।

50 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री रुकी

उधर, नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार व उपाध्यक्ष मीनष कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही पिछले साल से करीब 50 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री रुकी हुई है। जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। वह लगातार मालिकाना हक पाने के लिए बिल्डर के खिलाफ धरना.प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रेनो विकास प्राधिकरण का बिल्डरों पर बकाया होने के चलते ज्यादातर सोसाइटियों का अभी अधिभोग व आदेयता प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है। यहीं कारण है कि अब तक फ्लैटों की रजिस्ट्री का काम रुका हुआ है। रजिस्ट्री न होने से आपातकालीन स्थिति में लोग अपने फ्लैटों को बेच तक नहीं सकते।

पांच साल से बिना रजिस्ट्री रह रहे लोग

उधर, सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यदि नोएडा प्राधिकरण का बकाया भुगतान बिल्डर नहीं चुका रहे हैं तो उसकी सजा हमें न दी जाए। उन्होंने बताया कि बिना ओसी सीसी जारी किए हुए फ्लैट पर कब्जा दे दिए गए हैं। करीब पांच साल से लोग सोसायटियों में बिना रजिस्ट्री के रह रहे हैं। रजिस्ट्री का शुल्क कई गुना बढ़ चुका है। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री की मांग को लेकर सीएम के साथ सरकार के कई मंत्री मिल चुके हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा हमें कुछ नहीं मिला।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी