ग्रेटर नोएडा

ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शीशा तोड़कर सड़क पर जा गिरा चालक- देखें वीडियो

मुख्य बिंदु तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने आॅटो को मारी टक्कर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 4:10 PM IST
news
ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शीशा तोड़कर सड़क पर गिरा चालक- देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा। दादरी जीटी रोड स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक शीशा तोड़कर बाहर सड़क पर जा गिरा। इतना ही नहीं ट्रैक्टर चालक घायल ऑटो वाले को 100मीटर तक घसीटा हुआ ले गया। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी चालक ने ट्रैक्टर रोका। जिसके बाद लोगों ने घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को हिरासत में ले लिया है।

देर रात हुआ था हादसा, ऑटो चालक की हालत गंभीर

ये सड़क हादसा दादरी कोतवाली एरिया के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के पास सोमवार देर रात उस समय हुआ। जब ऑटो चालक नफीस अपने घर नई आबादी जा रहा था। जैसे ही नफीस मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने नफीस के ऑटो को टक्कर मार दी,हादसा इतना जबरदस्त था कि पीछे से पूरा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं हादसे में नफीस ऑटो के आगे का शीशा तोड़कर बाहर सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक ने घबराकर ट्रैक्टर भगाना शुरू कर दिया। इसी बीच घायल चालक ट्रैक्टर के बीच में फंस गया और ट्रैक्टर चालक उसको घसीटता हुआ ले गया।

लोगों ने ट्रैक्टर रुकवाकर आरोपी चालक को दबोचा

स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोका। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके साथ ही घायल ऑटो चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगो ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को मौके पर पकड़ लिया और ट्रैक्टर समेत पुलिस को सौंप दिया। ऑटो चालक नफीस की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर रखा है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट