ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की गई जान, कोच समेत 7 छात्र घायल

पहला हादसा कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में स्थित डेल्टा टू सेक्टर के पास सीएनजी स्टेशन के सामने हुआ। जिसमें कोच समेत 7 बच्चे घायल हो गए, जबकि दूसरे हादसे में निजी बस ड्राइवर छात्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2022, 9:02 AM IST
photo_2022-05-12_08-55-57.jpg

Road Accident In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बस की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में आई-10 कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक कोच समेत 7 स्कूल के छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में से एक छात्र की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिये रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल में फुटबॉल मैच खेलने जा रहे थे छात्र

पहला हादसा कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में स्थित डेल्टा टू सेक्टर के पास सीएनजी स्टेशन के सामने हुआ जहां आई-10 कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार होकर विभिन्न स्कूलों के बच्चे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक स्कूल में फुटबॉल मैच खेलने जा रहे थे। हादसे में 7 बच्चों और उनके कोच को चोटें आई हैं जिनमें से नौवीं कक्षा का छात्र आशीष की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर पर रखकर किया गया है।

कार का टायर फटने से हुआ हादसा

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हादसा टायर फटने से हुआ। उन्होंने बताया कि जब कार सेक्टर दो स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने पहुंची तभी उसके कार का टायर फट गया कार में सवार 9 छात्रों में से 7 घायल हो गए। घायल होने वाले छात्रों में 15 वर्ष के आशीष कक्षा 9 का छात्र, 12 वर्षीय आर्यन कक्षा आठ का छात्र, 13 वर्षीय ज्योति कृष्णा कक्षा 9 का छात्र, 12 वर्षीय शिवम कक्षा 7 का छात्र शामिल हैं। उधर, घायल छात्रों के बच्चों के परिवार वालों का आरोप है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और टायर फटा। पुलिस का कहना कि वह इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

वहीं दूसरा हादसा कोतवाली दनकौर क्षेत्र में गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक हुआ। इसमें बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र अभय मिश्रा को सड़क पार करने के दौरान एक निजी बस ड्राइवर के टक्कर मार दी। अभय मिश्रा को गम्भीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
12 May 2022, 9:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह