उधर, आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा IMD के मुताबिक इस बीच, गुजरात में दो दिन बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।