ग्रेटर नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के इस नेता को समाजवादी पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

सपा राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव ने 24 प्रवक्ताओं की सूची की जारी
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 4:50 PM IST
rajkumar bhati
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के इस नेता को समाजवादी पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नोएडा. लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में बदलाव किया गया है। पार्टी की तरफ से 24 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में ऐसे नेताओं को जगह दी गई है, जो पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ रख सके। लंबे समय से पार्टी के प्रवक्ता रहे राजकुमार भाटी को एक बार फिर से मीडिया पैनल में शामिल किया गया है। जबकि नोएडा के एक अन्य प्रवक्ता को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को 24 प्रवक्ताओं की सूची जारी की थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ग्रेटर नोएडा के राजकुमार भाटी को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। नोएडा से अन्य लोगों को पार्टी के प्रवक्ता से हटा दिया गया है। राजकुमार भाटी पिछले काफी समय से प्रवक्ता बने हुए है। दरअसल में राजकुमार भाटी बेबाक बोलने वाले नेता है। माना जा रहा है कि पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने पर उन्हें प्रवक्ताओं की सूची में बनाए रखा गया है।

राजकुमार भाटी दादरी विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके है। हालाकि राजकुमार के अलावा नोएडा से अन्य को जगह नहीं दी गई है। नोएडा के अनिल यादव का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। हालाकि अभी उनके नाम को शामिल न करने की वजह साफ नहीं की गई है। अनिल यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार की ट्रेनिंग लेने के लिए यूएस भी भेजा था। इन्हें सपा की यूथ टीम में शामिल किया गया था। अनिल यादव के प्रवक्ता पद में शामिल न करने से कार्यकर्ता हैरान है। उधर राजकुमार भाटी को प्रवक्ता की सूची में शामिल किए जाने से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ—साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

Published on:
Also Read
View All