ग्रेटर नोएडा

7वीं के छात्र ने महिला से नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो जलाया प्राइवेट पार्ट

हैरान करने वाला मामला सामने आया है

2 min read
7वीं के छात्र ने महिला से नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो जलाया प्राइवेट पार्ट

ग्रेटर नोएडा. बादलपुर एरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने 7वीं के छात्र के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। प्राइवेट पार्ट पर गर्म चिमटा लगाया गया था। आरोपी महिला ने उसे 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसे यातनाएं देती रही। छात्र की मां ने महिला के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

गूगल से ये सर्च करना युवती को पड़ा भारी, अकाउंट हो गया साफ

जानकारी के अनुसार, खेड़ा धर्मपुरा स्थित सहारा एन्क्लेव कॉलोनी में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला काा आरोप है कि उसका छोटा बेटा 7वीं क्लास में पढ़ता है। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था। दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला उनके घर पहुंची थी। वह छात्र को चाउमीन लाने के बहाने अपने घर ले गई। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

उसने मौके से भागने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला ने छात्र को पकड़कर घर में बंद कर दिया। उसके बाद में छात्र के कपड़े उतार दिए और संबंध बनाने का प्रयास किया। छात्र लगातार उसका विरोध करता रहा। आरोप है कि उसके साथ में महिला ने मारपीट की। बाद में गर्म चिमटे से उसे जगह—जगह जलाया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी गर्म चिमटा लगाया गया। महिला ने करीब 6 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। शाम के समय जब बच्चे की मां ड्यूटी से वापस घर लौटा तो बेटे को घर पर नहीं पाया। महिला ने उसकी जगह-जगह तलाश की।

महिला को जब मालूम हुआ तो उसने आरोपी महिला के घर से बच्चे को छूड़ाया। छात्र की मां ने मामले की तहरीर महिला के खिलाफ पुलिस को दी है। बादलपुर कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Published on:
07 Oct 2018 11:34 am
Also Read
View All