18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल से ये सर्च करना युवती को पड़ा भारी, अकाउंट हो गया साफ

शहर की पाई-2 स्थित यूनिटेक हॉरिजन सोसायटी की रहने वाली एक युवती के अकाउंट से रुपये निकलने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
bank

गूगल से ये सर्च करना युवती को पड़ा भारी, अकाउंट हो गया साफ

ग्रेटर नोएडा. शहर की पाई-2 स्थित यूनिटेक हॉरिजन सोसायटी की रहने वाली एक युवती के अकाउंट से रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़िता बैंक में दूसरा अकाउंट खुलवाने की फिराक में थी। बैंक में अकाउंट तो खुला नहीं, लेकिन उसके पहले अकाउंट में सेंध जरुर लग गई। आरोप है कि बैंककर्मी की मिलीभगत के चलते उनके अकाउंट से रुपये निकाले गए है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंं: उत्‍तर प्रदेश की यह सरकारी अधिकारी बनी मिसेज यूपी

जानकारी के अनुसार, पाई-2 स्थित यूनिटेक हॉरिजन सोसायटी निवासी एस प्रिया सिंह का अल्फा कर्मिशयल बेल्ट स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में अकाउंट हैै। पीड़िता काफी दिनों से महिंद्रा बैंक में दूसरा अकाउंट खुलवाने के लिए ब्रांच में संपर्क कर रही थी। उन्होंने फोन पर अकाउंट संबंधित डिटेंल मांगी। इसी दौरान कॉलर ने उन्हें पुराने अकाउंट के आधार पर नया खाता खुलने के बारे में जानकरी दी। पीड़िता ने बताया कि फोन कटने के बाद में कुछ समय पश्चात ही उनके खाते से 35,500 रुपये गुजरात के किसी बैंक अकांउट में ट्रांसफर हो गए।

इस मामले की शिकायत उन्होंने महिंद्रा बैंक प्रबंधक से की। बैंक प्रबंधक ने ऐसा कोई फोन नंबर होने से इनकार कर दिया। प्रिया ने मामले की शिकायत कासना कोतवाली पुलिस से की है। उनका आरोप है कि बैंक का कोई कर्मचारी फ्रॉड करने वाले से मिला हुआ है। आरोप है कि जिस शख्स ने फोन पर बात की थी, उसे उनके बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी थी।

प्रिया के बैंक खाते से 35,500 रुपये निकाले गए थे। प्रिया ने बताया कि उन्होंने बैंक का नंबर गूगल से सर्च किया था। उनका कहना है कि बिना वेरिफिकेशन किए गूगल भी इस तरह किसी फोन नंबर को डिस्प्ले नहीं करता।

यह भी पढ़ेंं: मुंबई से चार गुना और आईजीआई से ढाई गुना बड़ा होगा यूपी का यह एयरपोर्ट