ग्रेटर नोएडा

एटीएम में कैश की कमी के बाद अब इस वजह से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

नगदी निकालने वाले लोगों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 1:25 PM IST
greater noida news

नोएडा।पिछले हफ्ते कर्इ जगहों पर बैंक एटीएम में कैश न होने की वजह से लोगों को नगदी निकालने के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ा था, अब एेसी मुसीबत एक बार फिर झेलनी पड़ सकती है। इसकी वजह तीन दिन तक बैंको का बंद होना है। एेसे में नगदी के लिए बैंक पर निर्भर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नोएडा में पीएनबी बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में लगातार कैश जा रहा है। उसमें किसी तरह की बांधा नहीं है।

कुछ जगहों पर एटीएम में नहीं आ रहा है रुपया

पिछले कुछ हफ्तों से कर्इ जगहों पर एटीएम में रुपया नहीं है। एटीएम मशीनों में कैश न होने की वजह से लाेगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने यह समस्या आने पर बैंक का रुख किया था, लेकिन अगले दो दिन बाद से तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे।एेसे में व्यापारियों से लेकर आम जन लोगों को भी रुपया निकालने के लिए तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारियों की माने तो एटीएम में रुपया भेजा जा रहा है। बैंक बंद होने पर भी लोगों को कैश सबंधी कोर्इ समस्या सामने नहीं आएंगी।

इसलिए तीन दिन तक बैंक रहेंगे बंद

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि 28 से 30 तक बैंक बंद रहेंगा। इसकी वजह 28 अप्रैल को चौथा शनिवार उसके अगले दिन रविवार आैर 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा है। इसकी वजह से तीन दिन के अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को नगदी की समस्या न हो। इसके लिए शहर भर के एटीएम में नगदी उचित मात्रा में रहेगी। बैंक अधिकारियों के तमाम इतजाम के बाद भी लोगों को नगदी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए नगदी निकालने से लेकर जमा कराने के काम गुरुवार तक निपटा लें।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह