पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गाजियाबाद के शाहजहांपुर गांव निवासी सोनू की शादी 26 फरवरी को बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी कृष्णपाल की बेटी पूजा से हुई थी। शादी के दो दिन बाद सुहागरात से अगले ही दिन आरोपी पूजा ने पति सोनू, ससुर ओमपाल व सास संतोष को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। उनके बेहोश होने पर वह रात में ही गहने, नकदी लेकर फरार हो गई। ससुरालियों ने होश आने पर देखा तो पूजा गायब थी। इस पर वह बेटे की ससुराल पहुंचे, तो वहां उसके पिता समेत अन्य लोग भी गायब मिले। इसके बाद से सोनू का परिवार आरोपी बहु पूजा आैर उसके परिवार की तलाश में जुटी था।