नोएडा।अगर अाप भी एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का सपना रखते हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें। कहीं एेसा न हो कि घर खरीदकर बनाने के आप के सपने में ये अड्डंगा फंस जाये। जी, हां हम आपको बताने जा रहे है कि यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में जेवर में बनने जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास अगर आप बहुमंजिला घर या आॅफिस लेने का सपना देख रहे है, तो यह पूरा नहीं हो सकेंगा। इसका कारण नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इसके लिए मंजूरी न मिलना है।