
ग्रेटर नाेएडा । वैसे तो मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ मायावती के गृहजनपद नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कई बार आ चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने कभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नहीं की। इसी कमी काे सीएम इस बार केंद्र में सरकार बनते ही पूरी करने वाले है। इसकी वजह जल्द ही सीएम द्वारा ग्रेटर नोएडा आकर पहली बार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी की समीक्षा बैठक करने का फैसला करना है। इसकी जानकारी लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुट गये हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राधिकरण अधिकारी बैठक को लेकर कामकाज में जुट गये है।
इस दिन आ सकते हैं सीएम, तैयारियों में जुटे अधिकारी
मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानि 14 जून को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। इसी के चलते प्रशासनिक और प्राधिकरण अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। यहां पहली बार सीएम योगी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों की माने तो इन सब में सीएम का सबसे ज्यादा ध्यान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की समीक्षा पर होगा। इसकी वजह पिछले दिनों शाहबेरी में अवैध जमीन पर हुआ निर्माण व निवेशकों को हुई परेशानी भी है।
समीक्षा बैठक में अहम हो सकते हैं यह मुद्दे
सीएम की समीक्षा बैठक में शाहबेरी के साथ ही जेवर बनने जा रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है। जिसकों लेकर वह उसकी तैयारी और आगे की कार्रवाई के विषय में चर्चा कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट के बनाने से जेवर के आस-पास के दो दर्जन से भी ज्यादा गांव व जिलों को बड़ा फायदा होगा। इसके साथ ही इस बैठक में बिल्डर और परेशान बायर्स का मुद्दा भी अहम हो सकता है। कैसे सरकार अवैध व ठग बिल्डरों पर शिकंजा कसें और बायर्स को उनका घर दिला सकेंगी। यह बैठक ग्रेटर नोएडा कार्यालय में हो सकती है। हालांकि इससे पहले समीक्षा बैठकर लखनऊ में होती रही है।