दरअसल मामला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी अपनी मंदबुद्धि मां के साथ रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। वहीं किशोरी 25 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तीन दिन बाद किशोरी के दादा घर पहुंचे, तो उन्हें किशोरी नहीं मिली। उन्होंने इधर उधर पड़ोसियों से जानकारी की, तो पता चला कि एक युवक उनकी पोती को बहला फुसलाकर ले गया। बुजुर्ग दादा ने लोगों की मदद से अपनी किशोरी को तलाशा। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे ले गया था। जहां उसने तीन दिन तक एक कमरे में बंद करके रखा। यहां पांच आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो बना लिया।