जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सचिन मलिक को स्वॉट टीम से सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। संबंध पुलिस अधीक्षक नगर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी स्वॉट टीम बनाया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक की फेर बदल की बात करें ,तो उप निरीक्षक अतुल कुमार को सिहानी गेट से चौकी प्रभारी बंथला थाना लोनी। सुमित कुमार को सिहानी गेट से चौकी प्रभारी कस्बा थाना लोनी। राम नारायण सिंह को एसएसआई इंदिरापुरम से डीएलएफ चौकी प्रभारी थाना लोनी। विपिन कुमार को चौकी प्रभारी डीएलएफ थाना लोनी से टीएसआई यातायात पुलिस। कौशल किशोर गौतम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंदिरापुरम अमित कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी तैनात किया गया है।