ग्रेटर नोएडा

हॉफ सेंचुरी मारने के करीब उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर के दौरान बदमाशों को कर रही है ढेर
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 2:32 PM IST
greater noida

ग्रेटर नोएडा. सत्ता में आने के बाद अपराध पर नकेल कसने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी पुलिस को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। शासन से निर्देश मिलने पर पुलिस एक्टिव मोड़ में आई और बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया। यूपी पुलिस अभी तक करीब 1250 एनकाउंटर में 41 बदमाशों को ढेर कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान 307 से ज्याादा बदमाश घायल हुए है। नोएडा पुलिस अभी तक चार बदमाशों को ढेेर कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने अपना अभियान जारी रखते हुए नोएडा पुलिस ने हरियाणा के 25 हजार इनामी बदमाश संजय को मार गिराया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही अपराधियों को यूपी छोड़ने और क्राइम न करने की नसीहत दी थी। वहीं पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासन से निर्देश मिलने के बाद में पुलिस एक्टिव मोड़ में आई और ताबड़तोड़ बदमाशों के खिलाफ एक्शन लिया। यूपी पुलिस अभी तक 1250 एनकाउंटर में 41 बदमाशों को मार चुकी है, जबकि 305 बदमाश घायल हुए है।

यूपी सरकार के आंकड़ों के अनुसार एनकाउंटर के दौरान पुलिस मार्च 2017 से अभी 2972 बदमाश को गिरफ्तार कर जेल चुकी है। अभी तक 26 बदमाश जमानत मिलने के बाद भी जेल छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस ने अभी तक बदमाशों की 147 करोड़ रुपये की 169 संपत्तियां सीज की है। आंकड़ों के अनुसार 142 कुख्यात बदमाश यूपी व अन्य राज्यों में सरेंडर कर चुके है। ये इनामी बदमाश थे। सुत्रो की माने तो सैकड़ों ऐसेे बदमाश है, जो कि यूपी छोड़ने के साथ सीमा से सटे हुए राज्य भी छोड़कर दूर जा चुके है।

नोएडा पुलिस ने चार बदमाशों को किया ढेर

वहीं, गौतम बुद्ध नगर पुलिस भी ताबड़तोड़ एनकाउंटर की घटनाओं को अंजाम दे रही है। 20 अक्टूबर 2017 को पुलिस ने गौर सिटी गोलचक्कर के पास में शाहपुर निवासी बवींद्र को मार गिराया था। यह नोएडा से अपने साथियों के साथ कार लूटकर भाग रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों ने नोएडा से कार लूटी है। सूचना मिलने पर ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस और नोएडा पुलिस ने घेराबंदी कर गौर सिटी गोलचक्कर के पास उसे मार गिराया था। वहीं, अक्टूबर माह में पुलिस ने बागपत निवासी सुमित को एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया, जो कि 50 हजार का इनामी बदमाश था। इस पर कार लूट और तीन मर्डर का भी आरोप था। इसके अलावा दादरी कोतवाली पुलिस ने शामली निवासी असलम को भी एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं 19 फरवरी को पुलिस कासना कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान हरियाणा के 25 हजार के इनामी बदमाश संजय को मार गिराया। पुलिस बदमाशों के लोकेशन के आधार पर आेमीक्रोन गोल चक्कर पर पहुंची थी। संजय ने बीजेपी के एक नेता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप था।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह