4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें, आखिर क्‍यों इस डीएम ने जिले में घोड़ों की एंट्रीे पर लगाया बैन

गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने सुनाया यह फरमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Feb 2018, 4:42 PM IST

horse

ग्रेटर नोएडा. अभी तक आपने राज्यों व जिलों मेंं वाहनों की आवाजाही पर रोक सुनीं होगी। पीक आॅवर में कई राज्य में बड़े वाहनों की एंट्री बैन की जाती है। लेकिन यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में मामला उलट है। यहां वाहन नही, बल्कि घोड़ों की एंट्री बैन की गई है। जिला प्रशासन ने जिले में घोड़ो की एंट्री बैन कर दी है। ऐसे में दूसरे राज्य और जिलों से घोड़े आ नहीं सकते है। दरअसल में गौतमबुद्धनगर में 2 घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग पाया गया है। दो घोड़ों में यह रोग मिलने के बाद में डीएम ने जिले में आवाजाही पर रोक लगाई है।

यह भी पढ़ें: इन माॅडल्स की खूबसूरती के पीछे की मेहनत जानकर सन्न रह जाएंगे!

गौतमबुद्धनगर में ग्लैंडर्स रोग दस्तक दे चुका है। जिले में करीब 1400 घोड़े है। जिला प्रशासन ने हालही में घोड़ों की बीमारी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया था। उसी दौरान जेवर में दो घोड़ों में ग्लैंडर्स रोग मिला। रोग से ग्रस्त मिलने के बाद में उन्हें जहरीला इंजेक्शन देकर नष्ट कर दिया गया है। बीमारी के मिलने के बाद में डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग को घोड़ों, गधे व खच्चर के सीरम सैंपल जांच कर कलेक्ट करने के निर्देश दिए हैै। डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग करीब 300 घोड़े के अलावा खच्चर व गधे के सीरम सैंपल इक्टठा किए है। वहीं अभी अन्य पशुओं की जांच कर विभाग सैंपल कलेक्ट करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर की फिटनेस का राज जानने पहुंचे इतने लोग

जिला प्रशासन के अधिकारियों की माने तो दूसरे जिले और राज्यों से आने वाले घोड़ों की एंट्री बैन है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि यह रोग काफी गंभीर है। जिसकी वजह से घोड़ों की एंट्री बैन की गई है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग जांच कर रहा है। जिले के घोड़ों, खच्चर और गधो की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद में बैन को हटा लिया जाएगा। उधर शादी का सीजन होने से घोड़ा—बग्गी वालों के सामने भी दिक्कतें खड़ी हो गई है। हालांकि ग्रेटर नोएडा और देहात एरिया में रोक के बाद भी शादी में दूसरे जिलों से घोड़ों को लाया जा रहा है।

देखें वीडियो-जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश