4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल कपूर की फिटनेस का राज जानने पहुंचे इतने लोग

लोगों की डिमांड पर लगाए अनिल ने ठुमके  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Feb 2018, 3:23 PM IST

noida

नोएडा. अक्सर देखा गया है कि गहनों के शोरूम के उद्घाटन के लिए अधिकतर ज्वेलर्स अभिनेत्रियों को इनवाइट करते है। नोएडा में कुछ उलटा ही हुआ। सेक्टर-18 में एक गोल्ड व डायमंड शोरूम का उद्घाटन करने स्टार अनिल कपूर पहुंचे तो लोग चौंक गए। अनिल कपूर के आने की खबर तेजी से फैली और देखते ही देखते ही सैकड़ों लोग जमा हो गए। अनिल को उनकी फ़िल्मी नामों से पुकारने लगे। अनिल ने भी अपने फैंस के उत्साह को देखकर उन्हें निराश नहीं किया और उनकी डिमांड पर अपनी हिट फिल्मों के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। उनके ठूमके देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें: इन माॅडल्स की खूबसूरती के पीछे की मेहनत जानकर सन्न रह जाएंगे!

अनिल कपूर को देखते ही लोगों ने अपने मोबाइल फोन में यादगार पल को कैद करने लग गए। अनिल कपूर ने प्रसंशकों के साथ सेल्फी लेकर उनकी मांग पूरी की। शोरूम के मालिक भी अनिल कपूर के आगमन से काफी खुश थे और उनको गिफ्ट दिए। अपने चिर-परिचित अंदाज में अभिनेता ने उपस्थित मेहमानों और प्रशंसकों का अभिवादन किया। विशेष रूप से तैयार मंच में अपने लोकप्रिय गीतों पर सबके बीच जमकर थिरके। अनिल की इस अदा ने सभी को रोमांचित किया। अनिल कपूर शोरूम के पहले उपभोक्ताओं से भी रूबरू हुए। साथ ही उसे बातचीत करने के बाद में सेल्फी भी खिचाई। स्टार अनिल कपूर ने कहा कि फैंस को किसी भी तरह नाराज नहीं किया जाएगा। उनके लिए आगे भी और बेहतरीन फिल्म लाएंगे।


यह भी पढ़ें: Auto expo 2018: अगर आप भी बनवाना चाहते है अपनी मनपसंद बाइक आैर कार , तो पढ़ें ये खबर

दुनिया के शीर्ष पांच ज्वेलरी रिटेल-चेन में शुमार मालाबार गोल्ड व डायमांड्स की तरफ से नोएडा में नए शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मालाबार गोल्ड व डायमंड्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (परिचालन) ओ. आशेर और क्षेत्रीय प्रमुख पीके सिराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सीएमडी मालाबार गोल्ड व डायमंड एमपी अहमद ने कहा कि एनसीआर में अभी तक कंपनी के 4 शोरुम खोले जा चुके है। गुणवत्ता की वजह से लोग उनके प्रोडेक्ट को पंसद करते है।

देखें वीडियो-जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा