ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में 22 जगहों पर जल्द बनेंगे वेंडर जोन, प्राधिकरण ने जारी की लिस्ट

Vendor Zone: प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने वेंडर जोन बनाने के लिए 22 अन्य जगहों को चिन्हित कर लिया है। इन वेंडर्स मार्केट में क्योस्क, वेंडिंग स्टेशन, शौचालय, कार पार्किंग, टू व्हीलर पार्किंग, साइकिल स्टैंड आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2022, 10:54 AM IST
vender_zone.jpg

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहने वालों को अब रोजमर्रा का सामान लेने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा प्राधिकरण ने शहर की 22 जगहों पर वेंडर्स जोन (Vendor Zone) बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जगहों को भी चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि पांच जगहों पर पहले से ही वेंडर जोन बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब 22 जगहों पर वेंडर्स बनने से यहां के निवासियों को जरूरत के सामान मिलने में सहूलियत हो जाएगी। साथ ही वेंडर्स को भी एक सटीक ठिकाना मिल जाएगा। जिससे सड़क किनारे लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी निजात मिल सकेगा।

वेंडर जोन के लिए 22 अन्य जगहें चिन्हित

बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में पांच जगहों पर वेंडर मार्केट बना रहा है। इन जगहों में अल्फा टू, बीटा वन, बीटा टू, डेल्टा टू और सेक्टर 36 शामिल हैं। जिसपर तेजी के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले दो से तीन माह में ये बनकर तैयार भी हो जाएंगे। इसके अलावा प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने वेंडर जोन बनाने के लिए 22 अन्य जगहों को भी चिन्हित कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा के मुताबिक, इन वेंडर्स मार्केट में क्योस्क, वेंडिंग स्टेशन, शौचालय, कार पार्किंग, टू व्हीलर पार्किंग, साइकिल स्टैंड आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी।

वेंडर्स मार्केट एक साल में बनाने का लक्ष्य

प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने अन्य सेक्टरों में भी वेंडर मार्केट बनाने के निर्देश दिए हैं। ये जगह सेक्टर ज्यू सेकेंड, सेक्टर 16, सेक्टर 16 बी, ओमीक्रॉन थ्री, जीटा वन, ज्यू वन, म्यू वन, सेक्टर वन, टू व थ्री, गामा वन, सिग्मा वन व टू, फाई-चाई एक्सटेंशन, डेल्टा वन, ईटा वन, स्वर्णनगरी, पाई वन व टू, पी थ्री, गामा टू, ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू टू व डेल्टा थ्री हैं। एके अरोड़ा ने बताया कि इन वेंडर्स मार्केट से निवासियों को भी सुविधा हो जाएगी। इससे वेंडर्स को भी बहुत सुविधा हो जाएगी। प्राधिकरण की मंशा है कि इन सभी वेंडर्स मार्केट को अगले एक साल में बना दिया जाए। प्राधिकरण के सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने परियोजना विभाग को इन सभी वेंडर्स मार्केट को शीघ्र काम शुरू करने व तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी