31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, जा रहा हूं सुसाइड करने ​और फिर तभी…

वर्तमान में इंस्पेक्टर ध्रूव भूषण दूबे ग्रेटर नोएडा की आईटी सेल में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ ग्रेनों के डेल्टा 3 में रहते हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 23 Jun 2022, 10:50 AM IST

पुलिस इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, जा रहा हूं सुसाइड करने ​और फिर तभी...

नोएडा में आत्महत्या की कोशिश करने का चौकाने वाला मामला सामने आया। यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने मंगलवार को घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने अपने सुसाइड नोट का फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। जिसके बाद उनके किसी परिचित ने उनके व्हाट्सएप का स्टेटस देख लिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सूचना नोएडा पुलिस को दी। उधर, बीटा 2 थाना पुलिस सूचना मिलते ही फौरन मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर इंस्पेक्टर के घर पहुंची और उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बुलंदशहर के उनके दोस्तों के साथ सुरक्षित भेज दिया। वहीं इस पूरे मामले में पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़े - Noida: गत्ता फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप, लाखों का पैकेजिंग मैटेरियल जल कर राख

सर्विलांस से लोकेशन पर पहुंची पुलिस

बता दें कि वर्तमान में इंस्पेक्टर ध्रूव भूषण दूबे ग्रेटर नोएडा की आईटी सेल में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ ग्रेनों के डेल्टा 3 में रहते हैं। मंगलवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब शाम के समय इंस्पेक्टर ध्रूव भूषण दूबे ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। उन्होंने नोट में पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी। जैसे ही स्टेटस मोबाइल पर लगाया गया तभी उनके किसी परिचित ने उनका स्टेटस देख लिया। उन्होंने मौके पर सूचना बीटा 2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल राजपूत को दी। सूचना मिलते ही बीटा 2 थाना प्रभारी ने इंस्पेक्टर ध्रूव भूषण के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। उनकी लोकेशन परी चौक के पास मिली।

यह भी पढ़े - Rampur By Polls: आजम खान का बड़ा आरोप, बोले- वोटिंग से पहले हमारे लोगों को थाने में पीटा, दिए गए पैसे

पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

बताया जाता है कि पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और इंस्पेक्टर ध्रूव भूषण दूबे की जान बचाई। वह अपनी ऑल्टो कार में थे। इसके बाद उन्हें बुलंदशहर के उनके दोस्तों के साथ सुरक्षित भेज दिया गया। मामले की जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्नी को लिखा है कि तुमको मकान, जमीन, पैसा मुबारक हो। उन्होंने अपनी मौत का कारण पत्नी सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों को बताया। साथ ही अपनी सारी संपत्ति अपनी बेटियों के नाम करने की बात लिखी। इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी को उनके शव को हाथ न लगाने दें। उनकी बेटी अधिकारी बनकर उनकी तेरहवीं करें। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।