ग्रेटर नोएडा

शर्मनाक! इस हाल में थी महिला और लोग बना रहे थे वीडियो, अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

कई लोग अपने मोबाइल में उसका विडियो बनाते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 3:25 PM IST
video
शर्मनाक! इस हाल में थी महिला और लोग बना रहे थे वीडियो, अब सोशल मीडिया हो रही वायरल

ग्रेटर नोएडा। बुधवार शाम एक महिला नाले में गिर गई, जिसकी मदद को कोई आगे नहीं आया। वहीं मां के नाले में गिर जाने से उसका बच्चा मदद के लिए रो-रोकर गुहार लगता रहा और महिला भी मदद को पुकारती रही। जबकि लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। इसे देख किसी की चेतना नहीं जागी और लोग मजमा लगा कर तमाशा देखते रहे। वहीं कई लोग अपने मोबाइल में उसका वीडियो बनाते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गनिमत रही कि इस बीच किसी ने जमा भीड़ को देख फायर बिग्रेड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाने के दमकल कर्मी नाले में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वायरल हो रहे फायर कर्मियों के रेस्क्यू के वीडियो को लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि लोग नाले में गिरी को निकालने के बजाए मजमा लगा कर तमाशा देख रहे हैं। तभी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी महिला को बचाने के लिए गंदे नाले में कूद जाते हैं और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया जाता है। जिसे तुंरत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा जाता है।

फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के पी थ्री सेक्टर में रहने वाली आभा रानी अपने बच्चे के साथ वैन में सवार थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने वैन रुकवाकर वहां मौजूद नाले के पास उल्टी करनी चाही। उल्टी करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरी। वैन चालक महिला के नाले में गिर जाने के बाद मदद के बजाय वहां से फरार हो गया।

बच्चे को रोता देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की। नाले में कूदकर महिला को बाहर निकालने वाले फायर विभाग टीम में शामिल ज्ञान प्रकाश, रामपाल सिंह, सुखराम वर्मा, सुरेंद्र सिंह,गजेंद्र सिंह, रूक्कनपाल सिंह के रेस्क्यू के विडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह