पुलिस लाइन में एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों की छात्राओं को साथ लेकर एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली निकालने का मकसद छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में जानकरी देना था। रैली के माध्यम से स्कूली छात्राओं के साथ ही आम महिलाओं को यह मैसेज देना भी था कि उन्हें अब कहीं भी आने जाने के दौरान किसी से डरने की जरूरत नहीं है। साइकिल रैली में शामिल सभी अधिकारी व छात्राओं की साइकिल पर आगे सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे स्टिकर लगे हुये थे। यूपी की हर नारी अब नहीं है बेचारी, एंटी रोमियो का नारा नारी सुरक्षा संकल्प हमारा।