ग्रेटर नोएडा

लॉकडाउन के चलते मायके नहीं जा पाने पर विवाहिता ने किया सुसाइड

highlights - ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्रब्रह्मपुरी मोहल्ले की घटना - पति के साथ मायके जाने की कर रही थी जिद - मायके नहीं जाने पर कर ली आत्महत्या
2 min read
suicide.jpg
suicide

ग्रेटर नोएडा. लॉकडाउन कुछ लोगों की जिद के कारण उनके जीवन पर भारी पड़ने लगा है। इसी तरह का एक मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। जहां की रहने वाली एक महिला ने सिर्फ इस बात के लिए सुसाइड कर लिया है, क्योंकि उसकी ससुराल पक्ष के लोग लॉकडाउन के कारण उसे मायके नहीं भेज सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। कुछ लोग इसका पालन करते हुए अपने घरों में ही कैद हैं तो कुछ लोग अपनों से दूर होने के कारण परेशान हैं और उनके सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है। इसी तरह का एक मामला दादरी कस्बे के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले अमित कुमार की शादी पिछले साल ही हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता के साथ हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतान नहीं होने के कारण महिला परेशान रहती थी।

शुक्रवार को महिला के पति गेहूं लेने के लिए अपनी सुसराल गया था और महिला भी मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिल लॉकडाउन के कारण उसने पत्नी को साथ ले जाने से मना कर दिया। वह अकेला ही ससुराल चला गया। पति के जाने के बाद महिला ने कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। एसीपी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
18 Apr 2020 11:03 am
Also Read
View All
ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत

नोएडा: मंदिर का दानपात्र नहीं टूटा तो पूजा के सामान पर हाथ साफ, घी से लेकर दीये तक चुरा ले गए