खाड़ी देश

सुलेमानी की मौत से तिलमिलाया ईरान, कहा- अपराधियों की जिंदगी बना देंगे दुश्वार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनी ( Syed Ayatollah Khamenei ) ने अमरीका को दी धमकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस की भी सुलेमानी के साथ मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 6:14 PM IST
Syed Ayatollah Khamenei angry

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनी ( Syed Ayatollah Khamenei ) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के विशिष्ट कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत ( Qassem Soleimani Death ) का बदला लेने का संकल्प लिया है। सुलेमानी को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद किए गए हमले में मारा गया है।

निधन से उनका मिशन नहीं रुकेगा: ईरान

तेहरान स्थित प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में खामेनी ने कहा कि 'धरती के सबसे क्रूर लोगों ने 'सम्मानीय' कमांडर की हत्या की। कमांडर ने दुनिया की बुराइयों और डकैतों के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।' उन्होंने कहा, 'उनके निधन से उनका मिशन नहीं रुकेगा, लेकिन जिन अपराधियों ने जनरल सुलेमानी और अन्य शहीदों के खून से अपने हाथ रंगे हैं, उन्हें जरूर एक जबरदस्त बदले, अंजाम भुगतने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।'

अपराधियों की जिंदगी को और दुश्वार बना देंगे: खामेनी

खामेनी ने कहा कि जारी लड़ाई और अंतिम जीत की उपलब्धि हत्यारों और अपराधियों की जिंदगी को और दुश्वार बना देगी। सुलेमानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के अलावा, खामेनी ने तीन दिनों का शोक भी घोषित किया है। IRGC ने कहा कि हशद शाबी या इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस भी सुलेमानी के साथ अमरीकी हमले में मारे गए थे।

बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर उनके वाहन को निशाना बनाया गया। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अमरीकी हमले को 'बेहद खतरनाक और एक मूर्खतापूर्ण' करार दिया।

Updated on:
4 Jan 2020, 6:14 PM IST
Published on: