मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमरीका ने काफी सख्त कार्रवाई के तहत सुलेमानी को ठिकाने लगाया है। जानकारी के मुताबिक, सुलेमानी का काफिला बगदाद एयरपोर्ट की ओर जा रहा था तभी वह एक रॉकेट हमले की चपेट में आ गया। हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्स (Popular Mobilization Forces or PMF) के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस (Abu Mahdi al-Muhandis) भी मारा गया है।