ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच अभी भी तनाव बरकरार है, जिसका असर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भी देखने को मिल रहा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है। जो जहाज अमेरिका द्वार बताए रास्तों, जिन्हें ईरान ने अवैध घोषित किया हुआ है, से गुज़र रहे हैं, वो समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ जहाजों पर ईरान की सेना की तरफ से हमलों के मामले भी सामने आए हैं। ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी सेना से बिना समन्वय बनाए होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश करने वाले जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट में खतरा है। अब होर्मुज स्ट्रेट में यूएई (UAE) के एक जहाज पर हमले का मामला सामने आया है।