गुना

मौसम ने ली करवट, 185 किमी. की रफ्तार वाली ‘जेट स्ट्रीम’ बढ़ाएगी ठंड, अलर्ट

MP Weather: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब सक्रिय है....

2 min read
Jan 14, 2026
MP Weather प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP Weather: मकर संक्रांति के आसपास मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण का अप्रत्यक्ष असर अब मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किया जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव जिले में भले ही बारिश के रूप में नहीं दिखे, लेकिन अगले तीन दिनों तक रात और सुबह की ठंड में इजाफा तय माना जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

ये भी पढ़ें

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पट्टा ! जमीनी हकीकत अलग

जेट स्ट्रीम सक्रिय

इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का एक और परिसंचरण बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के कारण जेट स्ट्रीम बेहद सक्रिय है, जिसकी गति करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी जा रही है। गुना से यह सभी सिस्टम सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित है, इसलिए यहां सीधे वर्षा की संभावना नहीं बन रही है। बावजूद इसके, इनका असर ठंडी हवाओं, बढ़ी हुई नमी और सुबह-शाम कोहरे के रूप में स्पष्ट स्पष्ट रूप से दिखाई दे दे रहा रहा है। इस दौराप रात का पारा भी काफी नीचे जाएगा।

यह बनेगी स्थिति

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 15, 16 और 17 जनवरी को गुना में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी दिन में हल्की गर्माहट रहेगी, लेकिन रात का पारा गोता लगाएगा। रात का पारा और नीचे भी जा सकता है।

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बर्फीली हवाएं सीधे आ रही हैं। इस कारण यहां के शहरों में सबसे ज्यादा ठंड है। ग्वालियर में 6.5 डिग्री, करौंदी में 4.7 डिग्री, सतना के चित्रकूट में 5.3 डिग्री और नौगांव में पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 6 डिग्री, दतिया में 6.2 डिग्री, मंडला-राजगढ़ में 6.4 डिग्री और रीवा में पारा 6.5 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 9.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

एमपी में बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, ’28 गांवों’ से ली जा रही जमीन

Published on:
14 Jan 2026 04:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर