
couple found dead in room 6 months after love marriage
mp news: मध्यप्रदेश के गुना जिले के रूठियाई इलाके में गुरुवार को पति-पत्नी के शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के शव सड़ चुके हैं और आशंका है कि शव तीन से चार दिन पुराने हैं। कमरे में पति का शव फंदे पर लटका हुआ था और पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पता चला है कि दोनों ने करीब 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। पति-पत्नी के चेहरे पर रंग लगा हुआ है जिससे आशंका है कि रंगपंचमी के दिन ही पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम सूरज सहरिया (24) और युवती का नाम आरती है। सूरज बजरंगगढ़ की बीस भुजा कॉलोनी का रहने वाला था जबकि युवती की गुमशुदगी बजरंगगढ़ थाने में दर्ज है। दोनों ने करीब 6 महीने पहले लव मैरिज की थी और रूठियाई ईंट भट्टों के पास बने कमरे में रह रहे थे। सूरज के भाई के मुताबिक दो दिन से सूरज और आरती दिखाई नहीं दिए इसलिए वो उनके कमरे पर पहुंचा था। काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। शक होने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सूरज फांसी पर लटका हुआ था और आरती जमीन पर मृत पड़ी थी।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों के शव डिकंपोज होने लगे थे जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शव तीन से चार दिन पुराने हैं। अंदेशा है कि सूरज ने पहले पत्नी आरती की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों के चेहरे पर रंग लगा भी मिला है जिससे संभावना है कि रंगपंचमी वाले दिन दोनों ने होली भी खेली थी। एक दूसरे को जमकर रंग लगाया था और उसकी के बाद ये घटना हुई है।
Published on:
12 Mar 2026 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
