गुना

Guna Crime: मामा की तेरहवीं से लौट रहे दंपती की हादसे में मौत, घर पर इंतजार कर रहे थे 5 बच्चे

Bike Accident: पुलिया में टकराई बाइक, मामा की तेरहवीं कर लौट रहे दंपती की मौत, आरोन क्षेत्र के करौंदा और जासी गांव के बीच हुआ दर्दनाक हादसा।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 10:09 PM IST
guna accident
bike accident husband wife died, हादसे में मृत दंपती की जीवित अवस्थाकी तस्वीरें (Source-Patrika)

Guna Bike Accident: मध्यप्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती बाइक से रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करौंदा और जासी गांव के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की मुंडेर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से उनके पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

तेरहवीं से लौटते वक्त हादसा

घटना आरोन क्षेत्र में पनवाड़ी हाट के पास की है। पुलिस के मुताबिक, विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के अकबरपुरा गांव निवासी रतिराम केवट (50) अपनी पत्नी उर्मिला केवट (45) के साथ गुना जिले के डगराई गांव में अपने मामा की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान करौंदा और जासी गांव के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया की मुंडेर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल आरोन पहुंचाया।

पांच बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

आरोन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। दंपती के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे 14, 12 और 10 साल के हैं, जबकि दो बेटियां 20 और 7 साल की हैं। हादसे में माता-पिता की एक साथ मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर अचानक आए इस दुख ने गांव में भी शोक का माहौल बना दिया है।

Updated on:
25 Nov 2026, 10:09 PM IST
Published on: