गुना

गुटबाजी से परेशान भाजपा और कांग्रेस, इस पद को लेकर चल रहा घमासान

MP News: दोनों दलों में सत्ता की तकरार तेज है। भाजपा में सिंधिया और पुराने नेताओं के बीच महामंत्री पद को लेकर खींचतान, वहीं कांग्रेस में भी कुर्सी की जोड़-तोड़ जारी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2025, 8:54 AM IST
नई बिजली राहत योजना से सियासी टकराव बढ़ा (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)
नई बिजली राहत योजना से सियासी टकराव बढ़ा (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

BJP and Congress factionalism: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है, लेकिन गुना जिले में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा नौ माह बाद भी नहीं बन पा रही है। इसकी साफ वजह केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और मूल भाजपाई नेताओं के समर्थकों में आपसी सहमति नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा विवाद महामंत्री पद को लेकर चल रहा है। उधर कांग्रेस की भी जिला कार्यकारिणी घोषित होना है। उसमें भी महामंत्री पद को लेकर अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में जोड़-तोड़ की राजनीति कर रहे है जिससे कांग्रेस भी कार्यकारिणी अधर में है।

भाजपा में आपसी गुटबाजी भारी

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति धर्मेंद्र सिकरवार की 16 जनवरी 2025 को हुई थी। वैसे तो पूर्व से बनी जिला कार्यकारिणी भंग है। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, 3 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय मंत्री बनना है। इस कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा विवाद महामंत्री पद ( General Secretary Post) को लेकर है, इस पद पर जहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और उनके समर्थक चाहते है तीन में दो महामंत्री उनके कोटे के हों, वहीं मूल भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी चाहते है कि तीन महामंत्रियों में दो उनकी पसंद के बनें।

महामंत्री पद के लिए एक पूर्व पार्षद, कांग्रेस में शामिल रहने के दौरान विधानसभा चुनाव हारे एक प्रत्याशी का चल रहा है। जबकि इस पद पर महामंत्री पद के लिए वर्तमान में संभाल रहे एक नेता का नाम मूल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चलाया जा रहा है। कुल मिलाकर भाजपा की जिला कार्यकारिणी अधर में लटकी हुई है।

कांग्रेस में खींचतान

कांग्रेस के सूत्र बताते है कि कांग्रेस जैसे संगठन में भी महामंत्री पद को लेकर कार्यकर्ताओं में आपसी खींचतान चल रही है। महामंत्री बनने की चाहत में तीन कार्यकर्ता जोड़-तोड़ की राजनीति कर दिल्ली और भोपाल की दौड़ लगा रहे है। कांग्रेस की इस बार कार्यकारिणी आधा सैकड़ा से अधिक वाली घोषित होना बताई जा रही है। जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री भी बनाए जाना है। कांग्रेस के एक नेता के अनुसार हमारे यहां महिलाओं को भी अधिक से अधिक कार्यकारिणी में महत्व दिया जाना है। (mp news)

Updated on:
25 Oct 2025, 8:54 AM IST
Published on: