गुना

पूजा करने बाहर गए थे बेटा-बहू, घर पर बुजुर्ग दंपति की अलग-अलग कमरों में मिली लाश

MP news: मध्य प्रदेश के गुना में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। पति फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी पलंग पर मृत पाई गई।

2 min read
Apr 03, 2026
couple found dead in suspicious circumstance (फोटो- Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के गुना जिले की धाकड़ कॉलोनी में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक घर में दो बुजुर्ग दंपति की लाश मिली। धाकड़ कशव उनके ही घर के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी की लाश दूसरे कमरे में पलंग पर पड़ी पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दिलीप कुमार गोयल और उनकी 65 वर्षीय पत्नी किरण गोयल के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में घर में एक और रस्सी और एक भूरे रंग की डिब्बी भी मिली है।

ये भी पढ़ें

‘फिर विधायक बनेंगे राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा’, जीतू पटवारी का बड़ा दावा

भगवान की पूजा करने बाहर गए थे बेटा-बहू

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति का बेटा-बहू एवं बच्चे बाहर देवताओं को पूजने गए थे। गुरुवार शाम तक पड़ोसियों की उनसे बात हुई थी। इस दौरान रात को बेटे ने फोन लगाया तो उन्होंने उठाया नहीं। सुबह बेटे ने फिर एक बार अपने माता-पिता को फोन लगाया लेकिन उन्होंने तब भी फ़ोन नहीं उठाया। कई बार कॉल नहीं होने के बाद बेटे ने अपने पड़ोसी पवन जैन को फोन किया।

पड़ोसी घर के अंदर का नजारा देख रह गया दंग

बेटे ने पड़ोसी जैन को घर जाकर माता-पिता को देखने के लिए भेजा। पड़ोसी जैसे ही घर के भीतर पहुंचा तो दंग रह गया। उसने देखा कि दिलीप एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटके थे और दूसरे रूम में किरण बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बेटा भी तत्काल परिवार के साथ गुना पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने आशंका जताई है कि पति ने फांसी लगाकर और पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि घर में एक और रस्सी जमीन पर पड़ी मिली। इसके अलावा एक भूरे रंग की डिब्बी, जो संभवत: जहरीला पदार्थ है। वह घर में पड़ा मिला। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

एडीपीओ है दंपत्ति का बेटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति दिलीप और किरण गोयल का बेटा अशोकनगर जिले के चंदेरी में एडीओपी है। छुट्टियां होने के कारण वह अपने परिवार के साथ बाहर भगवान की पूजा करने के लिए गए थे।

ये भी पढ़ें

MP के 7 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, 6 बार में मिलेगा एरियर

Updated on:
03 Apr 2026 04:37 pm
Published on:
03 Apr 2026 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर