गुना

गुना में एसडीओ की गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा

Road Accident Death: परिजनों ने पुलिस कर्मियों से कहा- तुम पुलिस में भर्ती कैसे हो गए?, जब मौत हो गई थी तो इलाज कराने डेड बॉडी क्यों लेकर आए हो?
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 9:31 PM IST
Guna Road Accident Death
government vehicle accident youth death hospital protest, अस्पताल में पुलिसकर्मियों से विवाद करते मृतक के परिजन (Source-Patrika)

Guna Road Accident Death: मध्यप्रदेश के गुना में जल संसाधन विभाग के एसडीओ की गाड़ी की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम न कराने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर उन्हें समझाइश देने पहुंचे तहसीलदार और पुलिस कर्मियों से भी मृतक के परिजनों ने अभद्रता की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे और बहस के बाद परिजन मृतक का शव बिना पोस्टमार्टम कराए वाहन में लेकर चले गए।

एसडीओ की गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

दरअसल मारकीमहू में शुक्रवार को आयोजित सरकारी शिविर में शामिल होने के जल संसाधन विभाग के एसडीओ मुकेश जैन अपने सरकारी वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान नगदा गांव के पास उनकी गाड़ी नंबर MP 08 ZH 5599 से बाइक सवार रायसिंह पटेलिया को टक्कर लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौतहो गई। हादसे के बाद तुरंत युवक रायसिंह को नजदीकी मारकीमहू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से इलाज की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गुना लेकर आ गए। यहां परिजनों के सामने पुलिस ने डॉक्टर से रायसिंह के शव का पुन: परीक्षण कराया और पोस्ट मार्टम के लिए ले जाने लगे।

पोस्टमार्टम की बात सुनकर भड़के

पोस्टमार्टम की बात सुनते ही परिजन भड़क गए और पुलिसकर्मियों को भला बुरा कहने लगे। देखते ही देखते हंगामा होने लगा और तभी सूचना पर कोतवाली के एसआइ रोहिल शर्मा, गुना ग्रामीण तहसीलदार मयंक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाते हुए कहा- देखिए आप लोग पोस्टमार्टम नहीं कराओगे तो न तो इसका क्लेम मिलेगा और न ही पुलिस केस ही मजबूत होगा? और न ही मृत्यु प्रमाण- पत्र बनने से किसी भी योजना का लाभ मिलेगा? इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, वे मारकीमऊ अस्पताल से साथ आए पुलिस कर्मियों पर बरसते हुए कहने लगे कि, तुम पुलिस में भर्ती कैसे हो गए? जब इसकी मौत हो गी थी तो तुम इलाज कराने डेडबॉडी लेकर क्यों आए हो? करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बीच परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक का शव अपने साथ ले गए।

Updated on:
27 Nov 2026, 9:31 PM IST
Published on: