गुना

Guna News: होटल में युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवक

Police Raid: मनोहर थाना रोड पर राज पैलेस होटल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा, अलग-अलग कमरों में युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक।
less than 1 minute read
Aug 22, 2026
Guna Police Raid
hotel police raid 3 youth caught including congress block president, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Guna Police Raid: मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा के होटल में छापा मारते हुए पुलिस ने कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष सहित तीन लोगों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की दबिश के दौरान होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान पकड़ाए युवक और युवतियों ने हंगामा करते हुए रौब झाड़ने की भी कोशिश की। पुलिस ने होटल मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

होटल पर पुलिस का छापा

चांचौड़ा टीआइ दिलीप कुमार राजौरिया के अनुसार, मनोहर थाना रोड पर उपजेल के सामने स्थित होटल राज पैलेस में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। इस दौरान राजगढ़ जिले के ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी पुत्र रामप्रसाद दांगी 30 साल निवासी भोपाल बायपास ब्यावरा, इंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह मेहर 22 साल निवासी बीनागंज, उमाकांत पुत्र दिनेश पुरी निवासी ग्राम भमावद हाल मुकाम भगतसिंह कॉलोनी गुना को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवतियां

टीआइ दिलीप कुमार राजौरिया ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर होटल में दबिश दी गई थी। जहां तीनों युवक होटल के अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। टीआइ राजौरिया के अनुसार, युवतियों ने इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसलिए हमने होटल मैनेजर हर्ष पुत्र घनश्याम राजपूत निवासी छान चाचौड़ा सहित चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में केस दर्ज कर सभी को तहसीलदार कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जमानत पर छोड़ दिया है।

Updated on:
22 Aug 2026 10:51 pm
Published on:
22 Aug 2026 10:51 pm