गुना

VIDEO : केदारनाथ धाम परिसर में सेल्फी ले रहा था परिवार, अचानक फोन में रिकॉर्ड हुआ चमत्कारी दृष्य

-केदारनाथ धाम में चमत्कार-परिसर में सेल्फी ले रहा था गुना का परिवार-बिन बारिश पहाड़ों से फूट पड़ी जलधारा-मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुआ चमत्कारी दृष्य
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2020, 3:18 PM IST
SEE VIDEO
VIDEO : केदारनाथ धाम परिसर में सेल्फी ले रहा था परिवार, अचानक फोन में रिकॉर्ड हुआ चमत्कारी दृष्य

देखें खबर से संबंधित वीडियो...।

गुना/ गुना जिले के ग्राम महोदरा के घने जंगल में स्थित केदारनाथ धाम (शिव मंदिर) पर रविवार को बिन बारिश के पहारड़ों से अचानक झरनों की धारा फूट पड़ी, मंदिर परिसर में मौजूद लोग जहां एक तरफ इस बिन बरसात झरने शुरु हो जाने को चमत्कार कह रहे थे, वहीं देखते ही देखते पानी इतनी बढ़ गया, जिनसे वहां मौजूद लोगों को मुश्किल में डाल दिया। गनीमत रहा कि, लोगों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।


अचानक आ गया पानी का भूचाल

दरअसल, छुट्टी का दिन होने से यहां घूमने आया एक परिवार केदारनाथ की पहाड़ियों में बैठकर प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले रहा था। परिवार के कुछ सदस्य सेल्फी लेने में व्यस्त थे। तभी मंदिर प्रांगण के पीछे स्थित पहाड़ी से एक जलधारा फूट पड़ी और देखते ही देखते इस परिवार के साथ वहां मौजूद अन्य लोग यहां-वहां भागने पर विवश हो गए। अचानक ऐसा लगा मानो कोई भूचाल आ गया हो।


इस तरह लोगों ने बचाई अपनी जान

इन अनोखी घटना के प्रत्यक्षदर्शी परिवार के एक सदस्य मौलिक सूद के मुताबिक, हम केदारनाथ स्थित भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद यहां स्थित पहाड़ी वातावरण का आनंद लेने के लिए घूम रहे थे। इस दौरान मौसम पूरी तरह साफ था और साल में ज्यादातर समय यहां बहने वाला झरना भी सूखा हुआ था। इसलिए खतरे की कोई आशंका नहीं थी। परिवार के कुछ सदस्य सेल्फी लेने लगे। तभी पानी की कुछ बूंदें हमारे शरीर गिरीं। हमने यहां-वहां देखा तो कुछ नजर नहीं आया। अचानक से पहाड़ों के ऊपर से झरने बहने लगे। चारों तरफ से पानी गिरता देख समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाएं। परिवार समेत अन्य मौजूद लोग झरने में घिर गए। जैसे-तैसे एक रास्ता देखकर खुद को बचाया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Updated on:
6 Jul 2020, 3:18 PM IST
Published on: