गुना

Guna News: महाकाल जाने वाले यात्री बेकाबू, सीट नहीं मिली तो ट्रेन पर किया पथराव, AC कोच का शीशा टूटा, एक घायल

Train Stone Pelting: सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई। ट्रेन में जगह नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने पथराव कर दिया।
3 min read
Aug 04, 2026
mahakal darshan train stone pelting Bhind-Ratlam Express ac coach glass broken
Bhind-Ratlam Express Stone Pelting- उज्जैन जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन पर किया पथराव (फोटो सोर्स- Patrika)

Bhind-Ratlam Express Train Stone Pelting: सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाने वाले यात्रियों की भीड़ ने गुना के चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर हंगामा कर दिया। ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें एसी कोच का कांच फूट गया। हादसे में बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में लिया है।

सावन सोमवार के कारण स्टेशन पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़

आरपीएफ के अनुसार, भिंड रतलाम एक्सप्रेस ट्रेन (Bhind-Ratlam Express) में सावन के पहले सोमवार की वजह से बड़ी संख्या में उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए जाने श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे थे। जहां जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन आकर रुकी तो पहले से ही उसमें पैर रखने की भी जगह नहीं थी। इससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने पहले स्टेशन पर हंगामा करते हुए जबरन स्लीपर व एसी कोचों में घुसने की कोशिश की।

आक्रोशित यात्रियों ने ट्रेन पर किया पथराव

आरक्षित कोचों के अंदर के गेट लगे होने से नाराज यात्रियों की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान एक पत्थर सीधे फर्स्ट एसी कोच एच 1 में जाकर लगा। यह पथराव कांट फोड़ते हुए सीधे सीट पर जा गिरा। सीट पर सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला इस हमले में बाल-बाल बच गई। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से बीनागंज-चांचौड़ा स्टेशन पर 60 यात्रियों ने सफर नहीं कर पाने की वजह से टिकिट वापस किए। उधर घटना के बाद आरपीएफ ब्यावरा ने इस मामले में रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

भीड़ इतनी थी कि, 60 यात्रियों के टिकिट करना पड़े वापस

ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से बीनागंज- चांचौड़ा स्टेशन पर 60 यात्रियों ने सफर नहीं कर पाने की वजह से टिकिट वापस किए। उधर घटना के बाद आरपीएफ ब्यावरा ने इस मामले में रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दहशत में यात्री

घटना से कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना पर यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग (जंजीर खींच) कर ट्रेन रुकवाई। साथ ही घटना की सूचना तुरंत गुना पुलिस व राजगढ़ कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मौके पर यांचौड़ा थाने का फोर्स पहुंचा और पीड़ित यात्रियों सहित हंगामा कर रहे यात्रियों को किसी तरह से संभाला। वहीं ट्रेन में मौजूद टीटीई और रेलवे स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित यात्रियों की बर्थ बदलवाई और ट्रेन को आगे बढ़वाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही।

आरोपियों पर केस

महाकाल के दर्शन करने जा रहे यात्रियों को जगह नहीं मिलने पर भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया है। ट्रेन के फर्स्ट ऐसी कोच का शीशा फूट गया और एक बुजुर्ग महिला यात्री भी बाल बाल बच गई। हमने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 153 के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है।धर्मपाल सिंह, चौकी प्रभारी, आरपीएफ ब्यावरा

क्षमता से कई गुना ज्यादा थी भीड़

सावन सोमवार के कारण उज्जैन जाने वाली ट्रेनों में क्षमता से कई गुना अधिक भीड़ थी। प्लेटफॉर्म पर लगातार धक्का मुक्की और ट्रेन में चढ़ने की होड़ लगी रही। ट्रेन आने के दौरान बीनागंज चाचौड़ा स्टेशन मास्टर ने लगातार उद्द्घोषणा कर यात्रियों से ट्रेन में जगह नहीं होने के कारण जबरन न चढ़ने की अपील की। लेकिन कई लोग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते रहे। बाद में ट्रेन चली तो किसी ने पत्थर फेंका। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़ के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।

घायल यात्री से हमने संपर्क किया, लेकिन उन्होंने चोट सामान्य बताई और उपचार कराने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही टीम बीनागंज-याौंड़ा स्टेशन पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच कर रहे हैं।-धरम सिंह, वानप्रभारी, आरपीएफ,
व्याक्त

Updated on:
04 Aug 2026 10:40 am
Published on:
04 Aug 2026 10:40 am