
Psycho Gang Active (भोपाल में एक्टिव हुई 'साइको गैंग' Photo Source- Patrika)
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले पांच दिन में मंदिरों से चोरी की सामने आई घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों में मंदिरों से चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री और अन्य कीमती सामान चोरी होने के छह मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों का व्यवहार असामान्य पाया गया है। चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील मंदिरों की निगरानी बढ़ा दी है।
एमपी नगर थाना इलाके के संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने के बहाने पहुंचे एक युवक ने भगवान लक्ष्मणजी का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है और उसके परिजन भी उसके व्यवहार से परेशान बताए जा रहे हैं।
शाहपुरा थाना पुलिस ने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी प्रमोद राजपूत निवासी गोविंदपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी का गिलास, चांदी का चम्मच समेत चोरी की गई पूजा सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने हबीबगंज, एमपी नगर और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्रों में भी मंदिरों पर चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। वो भी साइको यानी मानसिक बीमार बताया जा रहा है।
-अशोका गार्डन: 2 जुलाई पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर चांदी का लोटा और चम्मच।
-गांधीनगर: 1 जुलाई झूलेलाल मंदिर नोटों की माला, इन्वर्टर बैटरी व अन्य सामान।
-एमपी नगर: 30 जून हनुमान मंदिर चांदी का मुकुट।
-शाहपुरा: 30 जून लक्ष्मण नगर मंदिर चांदी के गिलास व चम्मच।
-हबीबगंज: 30 जून 10 नंबर मंदिर चांदी का मुकुट।
-गौतमनगर: 28 जून गणेश मंदिर घंटी और छल्ले।
Updated on:
04 Aug 2026 10:20 am
Published on:
04 Aug 2026 10:20 am
