गुना

‘भारत में नेपाल जैसे हालात, गृहयुद्ध छिड़ सकता है, युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग..’, BJP विधायक का बयान

MP News: नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद ऐसे हालात अब भारत में भी हो सकते हैं। देश के भीतर गृहयुद्ध जैसी स्थिति कभी भी छिड़ सकती है। इसलिए 18 से 30 साल तक के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए....। पढ़ें पूरी खबर
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2025, 9:28 AM IST
BJP MLA Panna Lal Shakya
भारत में नेपाल जैसे हालात, गृहयुद्ध छिड़ सकता है, युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग..', BJP MLA Panna Lal Shakya (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News:मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य(BJP MLA Panna Lal Shakya) एक बार फिर विवादित बयान के कारण चर्चाओं में हैं। शाक्य राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधन कर रहे थे, तभी कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद ऐसे हालात अब भारत में भी हो सकते हैं। देश के भीतर गृहयुद्ध जैसी स्थिति कभी भी छिड़ सकती है। इसलिए 18 से 30 साल तक के युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।

हताशा में दिया बयान

इस बयान(BJP MLA controversy) के सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने इसे सेना की गरिमा के खिलाफ बताया। तिवारी ने कहा, हमारी सेना सबसे अनुशासित सेनाओं में से है। उसे किसी राजनीतिक एजेंडे या बच्चों पर थोपना बर्दाश्त नहीं है। जनता भाजपा से ऊब चुकी है। इसी हताशा में बेतुका बयान दिया है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान

अभय तिवारी ने कहा कि देश में गृहयुद्ध जैसे हालात होने की बात कहना न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि सीधे-सीधे भारतीय सेना और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।

Updated on:
12 Sep 2025, 9:28 AM IST
Published on: