गुना

गुलाबी सर्दी की दस्तक, अंतिम पड़ाव पर मानसून, गुना में 18 डिग्री तक गिरा पारा

MP Weather Update: मानसून अब अंतिम पड़ाव पर है। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट से गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। 10 अक्टूबर से मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2025, 8:17 AM IST
CG News: अंबिकापुर में 57 साल का रिकॉर्ड टूटा! पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली ठंड...(photo-patrika)
CG News: अंबिकापुर में 57 साल का रिकॉर्ड टूटा! पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, हाड़ कंपाने वाली ठंड...(photo-patrika)

Monsoon Retreats:गुना जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 10 अक्टूबर से गुना जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दो दिन के भीतर ही रात का पारा 21 डिग्री से लुढ़ककर 18 पर आ गया। आगे भी न्यूनतम पारे में गिरावट की स्थितियां बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में किसी विशेष मौसमी खत्रे की स्थिति नहीं है। हालांकि अगले कुछ दिन में न्यूनतम पारा और गिरेगा, इससे ठंड बढ़ेगी। (MP Weather Update)

11 अक्टूबर से बढ़ेगा ठंडक का असर

11 अक्टूबर से उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और नीचे गिर सकता है। अनुमान है कि 12 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में हल्की धूप और शाम सुबह ठंडी हवाओं का अहसास रहेगा। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट संभव है, जिससे गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और राजगढ़ जिलों में गुलाबी सर्दी की शुरुआत (winter arrives) महसूस होगी।

मानसून की वापसी की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखावर्तमान में वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है, जो गुना से लगभग 100 से 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस रेखा के कारण प्रदेश के मध्य और पश्चिमी इलाको में हल्की नमी बनी हुई है। वहीं, अरब सागर में सक्रिय रहे शक्ति चक्रवात का प्रभाव अब कमजोर पड़ चुका है और यह पश्चिम-मध्य अरब सागर में एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में शेष है।

इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभउत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश और हरियाणा के ऊपर सक्रिय है, जिसका असर मध्य भारत पर सीमित रूप से देखा जा रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों से अब मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रों से अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे उत्तर भारत की ठंडी हवा अब मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं। (MP Weather Update)

ठंड का अहसास बढ़ा, मौसम हुआ सुहावना

कुल मिलाकर, गुना जिले में अब मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। मानसून की विदाई के साथ हल्फी ठंड और सुहानी धूप का दौर शुरू हो चुका है। सुबह और शाम सर्द हवाओं का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार आने वाले हफ्ते में ठंड का असर और गहराएगा, जिससे गुलाबी सदीं का मौसम पूरे शबाब पर होगा और गुना की सुबह फिर से कोहरे और ओस की ठंडी चादर में लिपटी नजर आएंगी। (MP Weather Update)

ऐसे गिरा पारा और आई गुलाबी ठंड

7 अक्टूबर को न्यूनतम पारा 21 डिग्री था. इसके अगले दिन यह गिरकर 19.7 डिग्री पर आ गया। गुरुवार को पारा लुढ़कर 18.4 डिग्री पर आया। जब न्यूनतम पारा 20 डिग्री से नीचे जाने लगे तो ठंड की स्थितियां पैदा होने लगती हैं। (pink winter)

Updated on:
10 Oct 2025, 8:17 AM IST
Published on: