गुना

गुना में तीसरी की छात्रा पर गिरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल, गंभीर घायल

School Boundary Wall Collapse: टॉयलेट जाने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबी बच्ची को साथी बच्चों और स्टाफ ने निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 9:12 PM IST
Guna School Boundary Wall Collapse
Guna School Boundary Wall Collapse, स्कूल की गिरी हुई बाउंड्रीवॉल (Source-Patrika)

Guna School Boundary Wall Collapse: मध्यप्रदेश के गुना जिले में सरकारी स्कूल की जर्जर बाउंड्रीवॉल गिरने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना जिले के म्याना क्षेत्र के पड़रिया गांव का है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा टॉयलेट करने के लिए जा रही थी, जब वो बाउंड्रीवॉल के पास पहुंची तो स्कूल की बाउंड्रीवॉल अचानक उस पर गिर गई। दीवार गिरने से बच्ची मलबे में दब गई थी जिसे तुरंत साथी बच्चों व स्कूल के स्टाफ की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

टॉयलेट जाने के लिए निकली थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली सलोनी अहिरवार नाम की छात्रा क्लास से टॉयलेट जाने के लिए निकली थी। वो टॉयलेट जा रही थी तभी स्कूल परिसर की बाउंड्रीवॉल अचानक गिर गई। दीवार सीधे बच्ची के ऊपर जा गिरी और वह ईंटों के मलबे में दब गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्कूल में मौजूद दूसरे बच्चे मौके पर पहुंचे और आवाज देकर स्कूल के स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों और स्टाफ ने मिलकर मलबा हटाया और सलोनी को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी वाहन से गुना लेकर पहुंचे, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेट और कमर में आई गंभीर चोटें

बताया जा रहा है कि बाउंड्रीवॉल की दीवार ऊपर गिरने के कारण बच्ची सलोनी को गंभीर चोटें आई हैं, उसके पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। फिलहाल सलोनी अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। स्कूल में बाउंड्रीवॉल की गिरने की इस घटना ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जर्जर निर्माणों की स्थित पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना से गांव के लोगों में भी आक्रोश है और उनका कहना है कि जर्जर निर्माण के कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Updated on:
20 Nov 2026, 9:12 PM IST
Published on: