गुना

LPG से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क पर गैस लीक होने से मचा हड़कंप

LPG Tanker Accident : हाइवे पर एलपीजी से भरे टैंकर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और गैस रिसाव होने लगा। फिर क्या था, गैस रिसाव होते ही सड़क पर अफरा तफरी मत गई। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
less than 1 minute read
• •
Mar 11, 2026
LPG Tanker Accident
LPG से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर (Photo Source- Patrika)

LPG Tanker Accident : मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे पर गादेर घाटी के पास मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे एलपीजी गैस से भरे टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और गैस का रिसाव होने लगा। चालक ने टैंकर को रोककर तत्काल गैस प्लांट और डायल-112 पर सूचना दी। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

जानकारी के मुताबिक, गैस टैंकर विजयपुर स्थित बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी भरकर बनारस जा रहा था। जैसे ही टैंकर गादेर घाटी के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक के प्रयास में टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वॉल्व टूटते ही गैस का रिवास होने लगा। स्थिति की गंभीरता देखते हुए टैंकर चालक शैलेंद्र सिंह ने तुरंत गैल प्लांट को सूचना दी।

ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

LPG से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर (Photo Source- Patrika)

इसके बाद गैल की रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले गैस के रिसाव को रोका गया। इसके बाद टैंकर को वापस प्लांट भेज दिया गया। वहीं, पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Updated on:
11 Mar 2026 07:31 am
Published on:
11 Mar 2026 07:31 am