गुना

अनफिट पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, आईजी हुए नाराज, ये है कारण

MP News: पुलिस परेड में अनफिट थाना प्रभारी देखकर आईजी अरविंद सक्सेना भड़क उठे। मैदान पर ही फिटनेस क्लास लगवाई और चेतावनी दी।

2 min read
Nov 12, 2025
unfit police officers ig arvind saxena warning guna mp news
unfit police officers ig arvind saxena warning (Patrika.com)

Unfit Police Officers: ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना जब लाल परेड मैदान पर पुलिस परेड का निरीक्षण कर रहे थे, उनकी नजर गुना जिले के तीन-चार थाना प्रभारी जो शरीर से अनफिट होने की वजह से परेड सही तरीके से नहीं कर पा रहे थे। उनको देखकर आईजी नाराज हुए और उनको समझाइश दी कि फिट के लिए व्यायाम करते रहिए।

इसके बाद उन्होंने परेड कराने के लिए एक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई और कहा कि शरीर से जो भी अनफिट हैं उनको परेड कराते रहें। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस कार्यप्रणाली का वार्षिक निरीक्षण के लिए गुना आए थे। उनके साथ प लिस अधीक्षक अंकित सोनी भी थे। (mp news)

फिट कर्मियों को प्रसंशा, अनफिट को फटकार

आईजी सक्सेना ने परेड में शामिल जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया। जिन पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उत्कृष्ट पाया गया, उन्हें प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, वहीं जिनका टर्नआउट अपेक्षानुरूप नहीं था, उन्हें सुधार हेतु समझाइश दी गई। उन्होंने परेड एवं पुलिस बैंड की प्रस्तुतियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सक्सेना ने पुलिस वाहनों की स्थिति एवं रखरखाव का भी अवलोकन किया। उन्होंने वाहन चालकों की डायरियां देखी, वाहनों के रखरखाव की प्रशंसा की तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालकों को पुरस्कृत किया। (mp news)

पुलिस लाइन में लगाया कर्मचारी दरबार

आईजी सक्सेना ‌द्वारा पुलिस लाइन परिसर में कर्मचारी दरबार आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को विभाग को आदर्श पुलिस के रूप में स्थापित करने हेतु प्रेरित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। अपरान्ह में आईजी सक्सेना ने रक्षित केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कार्यालयीन अभिलेखों की समीक्षा की तथा क्वार्टर गार्ड, स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वाहन शाखा एवं दिशा लर्निंग सेंटर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। (mp news)

Published on:
12 Nov 2025 07:34 am