UPSC CSE 2025 Result: UPSC ने सिविल सर्विसिज एग्जाम 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक प्राप्त की है।
UPSC CSE 2025 Result: UPSC ने सिविल सर्विसिज एग्जाम 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक प्राप्त की है। 2024 में उन्होंने 764वीं रैंक हासिल की थी और वह IRS बनी थीं।
बता दें कि UPSC CSE 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। UPSC सिविल सर्विस 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया।
चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे। 764 से 236 पर आई रैंक जिले के कुंभराज इलाके की देवांगी मीणा का चयन पिछले वर्ष भी हुआ था। उसमें उनकी रैंक 764 आई थी। वह IRS बनी थीं। हालांकि, वे इसके बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी।
इस बार उनकी रैंक 236 आई है। इसी का साथ इस बार वह IAS बनेंगी। उनके पिता लीलाधर मीणा निवासी ग्राम माडा खेड़ा नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। मीना समाज के लिए गौरव की बात है इस समाज से देवांगी पहली महिला आईएएस होंगी।