गुडगाँव

प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी; हंसी-मजाक ने लिया खतरनाक मोड़, उसके बाद जो हुआ, किसी को नहीं था अंदाजा

Air Compressor Misuse: गुरुग्राम की एक वर्कशॉप में हुआ मजाक जानलेवा बन गया। कंप्रेसर से हवा भरने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Apr 09, 2026
air compressor misuse leads to worker death in gugrugram workshop
प्रतीकात्मक तस्वीर

Air Compressor Misuse: दिल्ली-एनसीआर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें गुरुग्राम के सेक्टर-82ए की एक वर्कशॉप में हुआ छोटा-सा मजाक जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार की दोपहर को तरुण एंटरप्राइजेज में वेल्डिंग का काम करने वाले 38 साल के हरवेंद्र के साथ एक साथी ने ऐसी हरकत कर दी, जो बहुत घातक साबित हुई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान आपसी बातचीत और मजाक के बीच अचानक विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान आरोपी ने कंप्रेशर मशीन का इस्तेमाल करते हुए ऐसी लापरवाही दिखाई, जिससे हरवेंद्र की हालत गंभीर हो गई।

प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भरी हवा

घटना के समय आरोपी ने कंप्रेशर के पाइप से हरवेंद्र के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। इससे उसके शरीर के अंदर बहुत ज्यादा दबाव बन गया। इसी कारण उसकी आंतें फट गईं और वह बुरी तरह घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत लगातार खराब होती गई। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर के अंदर ज्यादा हवा जाने से अंदरूनी अंगों में काफी नुकसान पहुंचा था।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल हरवेंद्र को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन अंदरूनी चोटें इतनी ज्यादा थीं कि इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के कासिमपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई के साथ वर्कशॉप में काम करता था। इस हादसे में कंप्रेसर मशीन का इस्तेमाल इतना खतरनाक मोड़ ले लेगा, किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।

भाई ने दर्ज करवाई शिकायत

मृतक के भाई सोनवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह और उसका भाई दोनों एक ही वर्कशॉप में काम करते थे और वहीं रहते थे। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह काम के चक्कर में कहीं बाहर गया हुआ था और दोपहर के 12:15 बजे उसे पता चला कि आरोपी ने उसके भाई के साथ यह खतरनाक हरकत की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश को पकड़ लिया। वह राजस्थान के डींग इलाके के खेडली गुर्जर गांव का रहने वाला है और उसे रामपुरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच मजाक के दौरान झगड़ा हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है और अब मामले की आगे जांच की जा रही है।

Updated on:
09 Apr 2026 10:41 am
Published on:
09 Apr 2026 10:41 am
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम