गुडगाँव

‘बेटी की शादी के लिए जेल से बाहर आए थे’; आरोपियों ने गोलियों से शरीर छलनी किया, हत्या के बाद थाने जाकर किया सरेंडर

Sundar Fauji Murder Gurgaon: गुरुग्राम के कासन गांव में पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी की सरेआम हत्या. बेटी की शादी के लिए 70 दिन की पैरोल पर आए सुंदर की 2 करोड़ के विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई।

2 min read
Apr 30, 2026
Gurugram Murder News
बेटी की डोली उठने के 10 दिन बाद उठी पिता की अर्थी

Gurugram : दिल्ली से सटे मानेसर के कासन गांव में हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी मंजू रानी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मंजू रानी के अनुसार, उनके पति सुंदर फौजी को अपनी बेटी की शादी के लिए अदालत से 70 दिन की पैरोल मिली थी।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

आपको बता दें कि सुंदर फौजी ने जेल से बाहर आने के बाद बीते 20 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न कराई थी। घर में अभी भी मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था और शादी की खुशियों का माहौल था, लेकिन गुरुवार की सुबह हुई अंधाधुंध फायरिंग ने इन खुशियों को उम्र भर के मातम में बदल दिया।

पैसे के लेनदेन का गंभीर आरोप

पत्नी मंजू रानी ने हत्या का आरोप सीधे तौर पर पूर्व सरपंच बहादुर के बेटे पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बहादुर ने उनके पति से 2 करोड़ रुपये लिए थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंजू रानी का कहना है कि इसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते बहादुर के बेटे ने उनके पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

वारदात का घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक, सुंदर फौजी बेटी की शादी के लिए 70 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसकी पत्नी का दावा है कि मुख्य विवाद 2 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे, जब सुंदर फौजी सैर के बाद एक दुकान के बाहर बैठा था, तभी दो हमलावर पहुंचे और महज 10 सेकंड के भीतर उस पर 5 गोलियां दाग दीं।

CCTV में कैद हुई घटना

इस सनसनीखेज वारदात का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने बेहद तेजी से पूरी घटना को अंजाम दिया और कुछ ही सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली लगते ही पूर्व कमांडो जमीन पर गिर पड़े, लेकिन इसके बावजूद हमलावर नहीं रुके और लगातार गोलियां चलाते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

Published on:
30 Apr 2026 01:34 pm
Also Read
View All
पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

सिर और छाती पर मारी 14 गोलियां, गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट