गुडगाँव

गुरुग्राम में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर खूनी हमला, भाई को लगे 25 टांके, लव जिहाद का आरोप

Love Jihad Allegation: गुरुग्राम के न्यू पालम विहार में एक विशेष समुदाय के युवक ने युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे 25 टांके आए हैं। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
May 18, 2026
Gurugram Crime News
PHOTO PATRIKA

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है। यहां के न्यू पालम विहार इलाके में एक युवती पर बुरी नियत रखने का विरोध करने पर पूरे परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष में युवती के भाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे अस्पताल में 25 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद इलाके में तनाव है और दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए रोष जाहिर किया है।

नौकरी से निकालने का लिया बदला

शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक न्यू पालम विहार इलाके में एक ढाबा चलाता है। उसने अपनी दुकान पर एक विशेष समुदाय के युवक को काम पर रखा था। आरोप है कि वह युवक ढाबा संचालक की चचेरी बहनों पर लगातार गंदी नजर रख रहा था और उन्हें परेशान करता था। जब बहनों ने तंग आकर अपने भाई को इस बात की जानकारी दी, तो भाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को नौकरी से निकाल दिया और उसे दोबारा न दिखने की चेतावनी दी।

धारदार हथियारों से किया जानलेवा वार

नौकरी से निकाले जाने और विरोध किए जाने से बौखलाए आरोपी ने रविवार को अपने कुछ साथियों को इकट्ठा किया और योजना बनाकर ढाबा संचालक के घर और दुकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों के हाथों में चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। उन्होंने आते ही पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में ढाबा संचालक को गंभीर हालत में लहूलुहान कर दिया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चाकू के वार से चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विश्व हिंदू परिषद ने जताया कड़ा विरोध

घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। दूसरी तरफ, इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। विश्व हिंदू परिषद VHP ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन का आरोप है कि यह सीधा-सीधा हिंदू लड़कियों को टारगेट करने और लव जिहाद में फंसाने का कोशिश था। परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Updated on:
18 May 2026 01:14 pm
Published on:
18 May 2026 01:11 pm
Also Read
View All
झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,