गुडगाँव

Gurugram Suicide Case: नौकरी छोड़ दे, साथ रहेंगे’, चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी की जिद के बीच पति ने फंदे से लगकर दी जान

Gurugram Suicide Case: गुरुग्राम की एक सोसाइटी में प्राइवेट कंपनी के मनैदर ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ नौकरी छोड़ने और गुरुग्राम आकर साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था।

less than 1 minute read
Apr 18, 2026
gurugram manager suicide pyramid society sector 76 wife dispute
घटना से पहले युवक की पत्नी से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम आने को लेकर विवाद हुआ था।

Gurugram Suicide Case: गुरुग्राम के सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में एक निजी कंपनी के मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवक की पत्नी से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम आने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर के रतनलाल नगर निवासी 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था और सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में किराये के फ्लैट में अकेले रह रहा था। करीब चार महीने पहले ही उसने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी मुंबई में नौकरी करती है।

नौकरी छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, ऋषभ दीक्षित ने फंद ले लटककर आत्महत्या कर ली। एक प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रहे ऋषभ का अपनी पत्नी के साथ करियर और साथ रहने को लेकर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने नौकरी छोड़कर गुरुग्राम न आने के फैसले से उपजे विवाद ने ऋषभ को इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम जब पत्नी मुंबई से गुरुग्राम पहुंची और फ्लैट पर आई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाद नहीं मिली, तो घबराकर मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही अंदर देखा तो ऋषभ फंदे से लटका हुआ था। पूरी सोसाइटी में इस घटना से मातम पसर गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Published on:
18 Apr 2026 04:28 pm
Also Read
View All