गुडगाँव

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: 15वीं मंजिल से गिरकर J&K बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत, एक लापरवाही ने ली जान

Gurugram Accident News: गुरुग्राम की सुशांत एस्टेट सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जम्मू-कश्मीर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आदिल अहमद की 15वीं मंजिल से पैर फिसलकर गिरने के कारण मौत हो गई। घर की सफाई के दौरान हुई एक छोटी सी चूक ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
2 min read
May 18, 2026
gurugram news jk bank assistant manager dies
PHOTO X

Gurugram Accident News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले जम्मू-कश्मीर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आदिल अहमद की 15वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी के दिन घर की सफाई करते समय यह हादसा हुआ। गीली मैट को सुखाने और साफ करने की कोशिश के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे सीधे नीचे जा गिरे।

एसी की सफाई के बाद गीली हो गई थी मैट

मूल रूप से जम्मू के रहने वाले 37 वर्षीय आदिल अहमद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बैंक के दिए गए 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में रह रहे थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे, छुट्टी का दिन होने के कारण आदिल घर के कामों में व्यस्त थे। उन्होंने अपने फ्लैट का एसी AC साफ किया, जिसका पानी नीचे बिछी मैट पायदान पर गिर गया और मैट पूरी तरह गीली हो गई।

15वीं मंजिल के शॉफ्ट के पास पैर फिसलने से हुआ हादसा

गीली मैट को ठीक करने और साफ करने के मकसद से आदिल बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर बने शॉफ्ट ओपन एरिया के पास गए थे। उसी जगह पर काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे सीधे शॉफ्ट के खुले हिस्से से नीचे गिर गए। जोरदार आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण शाम को इलाज के दौरान आदिल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि क्या शॉफ्ट के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। इस हादसे के बाद से आदिल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Updated on:
18 May 2026 03:20 pm
Published on:
18 May 2026 03:20 pm
Also Read
View All
झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,