गुडगाँव

गुरुग्राम: सोते हुए मालिक की दरांती से काटकर कर दी हत्या, दो दशकों का भरोसा खून में बदला

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के सोहना में वफादारी और भरोसे का खौफनाक अंत हुआ। यहां एक फार्म हाउस में पिछले दो दशकों से सेवा कर रहे नौकर ने अपने मालिक की सोते समय दरांती से बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Apr 07, 2026
gurugram sohna farmhouse owner murdered by servant khemchand arrested
फोटो पत्रिका

Haryana Crime: गुरुग्राम के सोहना स्थित हरचंदपुर बस अड्डे के पास बने एक फार्म हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग नौकर ने अपने 36 साल के मालिक पर दरांती से हमला कर उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सोहना की टीम सक्रिय हुई और महज एक दिन के भीतर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी नौकर को दिल्ली से हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी नौकर अपने मालिक से पुरानी मारपीट और लगातार हो रहे अपमान का बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश के चलते उसने सोते समय मालिक की गर्दन पर दरांती से घातक प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

फार्म हाउस पर मिला युवक का शव

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को निमोठ चौकी थाना सदर सोहना को सूचना मिली थी कि सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान राहुल 36 वर्षीय गुरुग्राम के गांव घाटा निवासी के रूप में हुई। क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

फार्म हाउस पर ही ठहरने के लिए रुका था राहुल

मृतक राहुल के भाई ने दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनके फार्म हाउस की जिम्मेदारी खेमचंद नाम के शख्स संभाल रहा था। बीते 5 अप्रैल की रात राहुल फार्म हाउस पर ही ठहरने के लिए रुका था, लेकिन अगली सुबह वहां उसकी लाश बरामद हुई। वारदात के बाद से ही नौकर खेमचंद वहां से लापता हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। घटना के बाद नौकर के अचानक गायब होने और संपर्क न हो पाने की वजह से पुलिस का पूरा शक उसी पर गया।

पुरानी रंजिश और मारपीट बनी हत्या की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में ही आरोपी नौकर को दिल्ली से दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी खेमचंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

राहुल पर अक्सर पीटने का आरोप लगाया

खेमचंद ने बताया कि राहुल अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह बेहद गुस्से में था। 5 अप्रैल की रात जब राहुल फार्म हाउस पर सो रहा था। तब खेमचंद ने वहां रखे तेजधार दरांत हथियार से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दरांत भी बरामद कर लिया है।

Updated on:
07 Apr 2026 03:29 pm
Published on:
07 Apr 2026 03:28 pm
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम