गुडगाँव

गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से एक बदमाश की मौत, दूसरा घायल; फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर की थी फायरिंग

Police encounter Gurugram: गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी गुरुशेर सिंह ढेर हो गया, जबकि जसपाल घायल है। इन दोनों ने 2 मई को सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के ऑर्गेनाइजर के घर फायरिंग की थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था।
2 min read
May 11, 2026
Gurugram Police Encounter
AI द्वारा बनाया गया एनकाउंटर का प्रतीकात्मक फोटो

Gurugram Police Encounter Today: हरियाणा के गुरुग्राम में आज क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में पंजाब के तरन तारन निवासी गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा (23) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी जसपाल उर्फ बबल (28), जो कि उसी जिले का रहने वाला है, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

क्राइम ब्रांच ने पंजाब से दबोचा था

पुलिस सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने एक खुफिया ऑपरेशन के तहत इन दोनों वांछित आरोपियों को पंजाब के तरन तारन जिले से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया था। इन दोनों को गहन पूछताछ और अपराध स्थल की निशानदेही जैसे महत्वपूर्ण जांच कार्यों के लिए तरन तारन से ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया गया था। हालांकि, जब पुलिस टीम इन्हें लेकर शहर के निर्धारित स्थान पर पहुंची, तो जांच के दौरान अचानक परिस्थितियां बदल गईं और आरोपियों ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की, जिससे आमने-सामने की मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घयाल होकर गिर गया। वहीं, इस मुठभेड़ में दूसरे आरोप की गोली लगने से मौत हो गई।

हरियाणवी सिंगर के ऑर्गेनाइजर पर हमले का आरोप

रिकॉर्ड के मुताबिक इन दोनों बदमाशों का नाम हाल ही में हुई एक बड़ी वारदात से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, इन्होंने 2 मई की रात को प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले के दौरान सौरभ की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान (PSO) कुलबीर को भी गोली लगी थी, जिससे वे घायल हो गए थे। अब पुलिस इस पूरे मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है और एनकाउंटर में घायल हुए बदमाश जसपाल से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Published on:
11 May 2026 02:01 pm
Also Read
View All
पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

सिर और छाती पर मारी 14 गोलियां, गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट