ग्वालियर

17 साल का शातिर अब तक दुनियाभर के 20 हजार रईसों को लगा चुका है करोड़ों का चूना, ठगी का तरीका कर देगा हैरान

आपके क्रेडिट कार्ड से तो नहीं कर रहा कोई ऑनलाइन शॉपिंग?

2 min read
17 साल का शातिर अब तक दुनियाभर के 20 हजार रईसों को लगा चुका है करोड़ों का चूना, ठगी का तरीका कर देगा हैरान

ग्वालियर/ मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के शातिर ठग ने दुनियाभर के 20 हज़ार से ज्यादा लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की है। इस ठगी के जरिये ठग ने इन लोगों को 1.5 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगा डाला। ये शातिर ठग हमेशा उन लोगों को ठगी का शिकार बनाता था, जिनके बैंक खातों में बड़ी रकम होती है। इसके अलावा, उन लोगों के साथ भी ठगी की गई, जो अपने क्रेडिट कार्ड से लग्जरी चीजों की खरीदारी करते रहते हैं। इस लड़के का शिकार हुए लोगों में अमेरिका, स्पेन, जापान, चीन और ऑस्ट्रेलिया में रहने कारोबारी और प्रोफेशनल शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि, दुनियाभर के नामचीन लोगों के साथ ठगी करने वाले इस शातिर ठग की उम्र मात्र 17 साल है।


डार्क नेट पर होता केर्डिट कार्ड का डाटा

दुनिया भर के प्रोफेशनल और कारोबारियों को चूना लगाने के लिए ग्वालियर के इस लड़के को अपने घर से बाहर तक नहीं निकलना पड़ा। उसने इंटरनेट पर वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन खरीदी और फिर डार्कनेट (इंटरनेट पर मौजूद चोर बाजार जिसमें लोगों की गोपनीय जानकारी बेची जाती है) पर जाकर दुनिया भर के 20000 क्रेडिट कार्ड का डाटा खरीद लिया। जिस उम्र (17 साल) को भारत के कानून में नासमझ समझा जाता है, उस उम्र में लड़के ने इतने शातिर ढंग से अपराध को अंजाम दिया कि उसको पकड़ा जाना लगभग असंभव था। उसने दुनिया के अलग-अलग देशों के ऐसे लोगों का चुनाव किया जो अपने क्रेडिट कार्ड से महंगी वस्तुओं की खरीदारी करते थे। पिछले 1 साल में उसने 1.5 करोड रुपए के लग्जरी सामान की खरीदारी दूसरे लोगों के क्रेडिट कार्ड के जरिए कर डाली। इस सामान को डिस्काउंट रेट पर बाजार या परिचितों को बेच देता था।


मामले की शिकायत करने अब तक को भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया। ऐसे में सवाल ये है कि, जब किसी ने शिकायत ही दर्ज नहीं कराई तो अपराधी पकड़ाया कैसे जाए?लेकिन कई बार छोटे शहरों में सोशल पुलिसिंग काफी अच्छा काम करती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। पुलिस को इंफॉर्मेशन दी गई कि एक लड़का काफी महंगे सामान की खरीदारी कर रहा है जबकि उसके परिवार की हैसियत इतनी अच्छी नहीं है। पुलिस को बताया गया कि उसने रे-बैन, टॉमी हिलफिगर, एप्पल, एमआई, विदेशी एयर प्यूरीफायर, सबसे महंगा एयर कंडीशनर और लग्जरी फर्नीचर खरीदा है। पूरी खरीदारी ऑनलाइन हुई है।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

मामले की जांच करते हुआ ग्वालियर पुलिस ने छानबीन शुरू की और संदिग्ध लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई। हालांकि ग्वालियर पुलिस के सामने अभी भी सबसे बड़ा चैलेंज इस क्राइम को कोर्ट में साबित करना है। ग्वालियर पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम महाराजपुरा टीआई मिर्जा आसिफ बेग, एएसआई राघवेंद्र सोलंकी और कांस्टेबल अर्चना कंसाना, कृष्णा पाल यादव, संजय गुर्जर, धुर्वा गुर्जर और पुष्पेन्द्र सिंह यादव इस मामले के सबूत इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं।

Published on:
03 Aug 2020 06:25 pm
Also Read
View All