ग्वालियर

27 और 28 सितंबर को ‘तरबतर’ होंगे 19 जिले, जमकर बरसेगा पानी

MP Weather: मौसम विभाग ने एमपी के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP Weather: मानसून ने चंबल संभाग से विदाई ले ली है। अब 24 घंटे में ग्वालियर से भी विदा हो सकता है। इसके संकेत हवा दे रही है। बीते दिन उत्तर पश्चिम हवा चली, जिससे आसमान साफ रहा। हवा में नमी घटने से उमस से राहत रही। अब रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में गुलाबी सर्दी दस्तक दे सकती है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन यह सिस्टम महाराष्ट्र होते हुए मुंबई की ओर जा रहा है, लेकिन इस सिस्टम का अंचल पर असर नहीं है। हवा की नमी खींच ली है, जिससे आसमान साफ हो गया। हवा का रुख भी बदल दिया है। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से रात में राहत रही।

मानसून की वापसी से पहली होगी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुज़र रही है। निम्न दबाव क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम और संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।

इसके 27 सितंबर की सुबह के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। एक ट्रफ, उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक माध्य समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है। जिससे एमपी के कुछ जिलों में 27 और 28 सितंबर को बारिश हो सकती है।

एमपी के 18 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
26 Sept 2025 05:40 pm
Published on:
26 Sept 2025 05:40 pm