ग्वालियर

ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने बदला नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक का शेड्यूल

Indian Railways : रेलवे की यात्रियों से अपील है कि, यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर अपनी ट्रेन की करंट स्थिति और रूट की जानकारी प्राप्त कर लें।
2 min read
Indian Railways
Indian Railways (ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें कैंसिल Photo Source- Patrika)

Gwalior News : मध्य प्रदेश के विशेषकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर - रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत प्रस्तावित नॉन - इंटरलॉकिंग (एनआइ) ब्लॉक का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण 28 जुलाई के बजाय अब 29 जुलाई को होने के कारण रेलवे ने ब्लॉक की नई तिथियां जारी की हैं। 28 से 30 जुलाई के बीच 6 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, 2 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि 1 ट्रेन को कुल 210 मिनट तक विनियमित (रेगुलेट) किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन 11801 ग्वालियर - प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, 11802 प्रयागराज - ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं, चार ट्रेने झांसी स्टेशन से संचालित होने वाली है।

ग्वालियर के यात्रियों को हो सकती है परेशानी

इसका असर ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला गया है, जबकि कई ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांक 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को ग्वालियर से तथा ट्रेन क्रमांक 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को प्रयागराज से निरस्त रहेगी।

उदयपुर-खजुराहो बदले मार्ग से चलेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-महोबा-खजुराहो की बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो मार्ग से संचालित होगी। इसी प्रकार 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को वापसी में खजुराहो - बिरारी - दैलवारा - वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव प्रभावित रहेगा और यात्रा समय में भी बदलाव होना संभव है।

चंबल एक्सप्रेस होगी लेट

ट्रेन 20975 हावड़ा - आगरा कैंट एक्सप्रेस 28 जुलाई को एक फेरे के लिए प्रयागराज मंडल में 150 मिनट तथा झांसी मंडल में 60 मिनट विनियमित रहेगी। यानी ट्रेन को कुल 210 मिनट (साढ़े तीन घंटे) तक रोका जा सकता है।

रेलवे की अपील

रेल प्रशासन की ओर से ग्विलायर - चंबल क्षेत्र समेत संबंधित मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर अपनी ट्रेन की करंट स्थिति और रूट की जानकारी जरूर ले लें।

Updated on:
27 Jul 2026 07:13 am
Published on:
27 Jul 2026 07:13 am